बड़ौद: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुआ वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार गांधी जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसके चलते मेला ग्राउंड के समीप स्थित शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार 4 अक्टूबर को वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम प्राचार्य वंदना शर्मा की मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।