फिरोज़ाबाद: मटसेना थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
थाना नसीरपुर क्षेत्र निवासी संजय आगरा काम करता है। बाइक से वह अपने घर आगरा से वापिस आ रहा था इसी दौरान थाना मटसेना क्षेत्र जलालपुर चौराहा पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया।