चित्तौड़गढ़: चित्तौड़ से कोटा जा रही मालगाड़ी को ओराई नदी में गिराने की कोशिश, बदमाशों ने पटरी पर रखी 17 फीट लंबी लोहे की एंगल
चित्तौड़गढ़ के पारसोली क्षेत्र में लोहे का टुकड़ा रखकर मालगाड़ी को डिरेल करने का प्रयास किया गया. रेलवे पटरी पर करीब 17 फीट लंबा लोहे की एंगल रखी गई थी. गनीमत रही की इंजन से टकराकर एंगल दूर जागी और बड़ा हादसा टल गया अन्यथा मालगाड़ी औराई नदी में गिरने की आशंका थी. सूचना पर आरपीएफ के साथ चित्तौड़गढ़ से दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. उदयपुर रेंज के IG...