प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ स्टेडियम में 12 वर्षीय फुटबॉल लीग में स्टेडियम-ए बना विजेता
गुरुवार शाम 4 बजे स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय 12 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-डी को 7-0 से हराकर खिताब जीत लिया। कप्तान सात्विक के नेतृत्व में आशीष ने 5 और अंशु ने 2 गोल किए। मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोच बुद्ध प्रकाश, आदित्य शुक्ला सहित खेल जगत की अनेक हस्तियां और