नदबई: झूठे सबूत देकर फंसाने के मामले में वांछित आरोपी सुरेन्द्र को किया गया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना नदबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने केस में झूठे सबूत देकर निर्दोष व्यक्ति को फंसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है।