शिवपुरी: सरसोद में भूख हड़ताल के बाद बिजली कंपनी ने रात में जल आपूर्ति के लिए बिजली जोड़ी, नल जल योजना फिर शुरू
शिवपुरी। जिले के सिरसौद गांव में पंचायत की नल-जल योजना का बिजली कनेक्शन काटे जाने से उत्पन्न पेयजल संकट के बीच सरपंच अंतरसिंह लोधी द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का असर कुछ ही घंटों में दिखाई दे गया। शनिवार शाम ग्रामीणों के हक में भूख हड़ताल पर बैठे सरपंच के आंदोलन के बाद बिजली कंपनी ने देर रात पंचायत के वाटर सप्लाई का विद्युत कनेक्शन दोबारा जोड़