जांजगीर: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को SP ने दिया साइबर जागरूकता का संदेश
जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से युवाओं को साइबर अपराधों से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन जांजगीर में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने युवाओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए।