एत्मादपुर: रामबाग चौराहे के समीप से ऑटो चालक से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 अभियुक्तगणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 2, 2024 एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे के पास से ऑटो चालक से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने शहाबुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन, राकेश दीक्षित पुत्र रामजीलाल दीक्षित, रितेश सिसोदिया पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।कब्जे से रु०12,750 व दो मोबाइल बरामद