कोटखाई: जाठिया देवी टाउनशिप के लिए भूमि विवाद: 8 गांवों ने अतिरिक्त जमीन देने से किया इनकार
जाठिया देवी टाउनशिप निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 8 गांवों ने हिमुडा के 600 बीघा जमीन के दावे को खारिज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 244 बीघा जमीन स्वेच्छा से दी है और अतिरिक्त एक इंच भी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। मामले पर भूमि अधिग्रहण समिति की बैठक भी हो चुकी है।