सरमथुरा: मतदान मेहंदी प्रतियोगिता से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दीया गया
बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समिति में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए मतदान मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हाथों पर मेहंदी के जरिये मतदान का संदेश दिया गया और आगामी पंचायती राज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम जिला निर्वाचन कार्यालय के सतरंगी सप्ताह 2026 के अंतर्गत संपन्न हुआ।