कालपी: कदौरा में चतेला रोड पर जाम से राहत के लिए बनाई जाएगी वन-वे व्यवस्था, अधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण
Kalpi, Jalaun | Jul 12, 2026 रविवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कदौरा के चतेला रोड पर भारी वाहनों से लग रहे जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन ने वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। एसडीएम, सीओ और एआरटीओ ने पुलिस के साथ वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर ट्रक-डंपरों को बेरी रोड, भेंडीखुर्द, बड़ागांव व पंडौरा मार्ग से होकर गुजरने के निर्देश दिए है।