पटना ग्रामीण: पटना में धनतेरस पर यातायात मार्ग में बदलाव, पुलिस अधीक्षक यातायात-2 अनिल कुमार ने दी जानकारी
धनतेरस के मौके पर जाम से निपटने के लिए यातायात रूट में कई बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात-2 अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मछुआ टोली के तरफ से सुबह 10:00 बजे के बाद से किसी भी वाहन को बाकरगंज की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।