जहानाबाद: काको जेल के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में, चार युवक घायल
काको थाना क्षेत्र में मंडल कारा के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों में अमरपुरा पाली निवासी बालिश दास, मंटू दास तथा बीबीपुर निवासी साहिल गुलगुलिया और कृष पासी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण बालिश दास को जहानाबाद रेफर किया।