शाजापुर: किला परिसर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाजापुर एवं साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 जनवरी को साइबर अवेयरनेस सत्र का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा ने की। साइबर सेल प्रमुख विकास तिवारी ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले स्कैमर आपको डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से डराते हैं ।