शाजापुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों का भव्य पथसंचलन निकला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालयों के भैया बहनों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में भव्य पथसंचलन निकाले। भैया बहन तीन पंक्तियों में कदमताल करते हुए देशभक्ति गीतों का गायन करते रहे,जिससे पूरे वातावरण में देशप्रेम की भावना का संचार हो गया।