शाजापुर: जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 4-5 के सभी विषयों और कक्षा 6-8 में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित की परीक्षा हुई
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिलें में जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं डीपीसी राजेन्द्र सिप्रे के मार्गदर्शन में जिले के चारों विकास खण्ड में ओलंपियाड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।दूसरे दिन गुरूवार को कक्षा 4-5 के सभी विषय एवं कक्षा 6-8 में विज्ञान, सा विज्ञान,गणित विषय पर आधारित जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ।