शाजापुर: पनवाड़ी सारंगपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने 4 वाहन जब्त किए, 26,000 रुपये शमन शुल्क वसूला
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आज परिवहन विभाग शाजापुर द्वारा पनवाड़ी सारंगपुर क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि चैक किये गये। 4 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया एवं वाहनों से 26,000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।