करछना: तहसील करछना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख बाजारों में धनतेरस के मौके पर जमकर धन वर्षा, लोगों ने की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी
तहसील करछना क्षेत्र के कौवा,कटका,नैनी,सरगम,नैनी नई बाजार सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों के सर्राफा,बर्तन,रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल्स,इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर की दुकानों पर धनतेरस के मौके पर जमकर धन वर्षा हुई। सोमवार सुबह 6 बजे से ही लोगों के द्वारा समान खरीदारी करने को लेकर दुकानों पर भीड़ रही। रात नौ बजे तक बाजारों में रौनक छाई रही जमकर खरीदारी की गई।