करछना: छिवकी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर GRP पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 कछुए बरामद किए
छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आज सोमवार की शाम को उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी जीआरपी चौकी थाना द्वारा चेकिंग के दौरान दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से बरामद बैग में दुर्लभ प्रजाति के 14 कछुआ बरामद किया गया है, जीआरपी द्वारा वन विभाग करछना रेंजर की टीम को बुलाकर आरोपियों सहित कछुओं को सुपुर्द किया गया है।