करछना: बरामार रेलवे लाइन के पास मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरामार रेलवे लाइन के पास आज मंगलवार को सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई,लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।