करछना: नीबी गांव में कच्चा खपरैल घर अचानक गिरने से सो रहे एक किसान दबकर घायल
करछना थाना क्षेत्र के नीबी गांव में किसान तिलकधारी रविवार रात को खाना पीना करने के बाद परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। सोमवार सुबह 4 बजे के करीब घर का अगला हिस्सा अचानक भर भरा कर गिर गया। जिसके नीचे सो रहे तिलकधारी घायल हो गए। दूसरे कमरे में सो रहे उनका परिवार बाल बाल बच गया। वही मलबे में दब कर किसान का गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया।