बड़वाह: गुरबाणी के जयकारों से गुंजा बड़वाह, प्रथम प्रकाश पर्व पर सिक्ख संगत की निकली प्रभात फेरी
मध्यप्रदेश के बड़वाह मे आदि गुरु ग्रंथ साहेब जी का प्रथम प्रकाश पर्व 12 सितम्बर को है,इसी तारतम्य में नगर के सिक्ख संगत द्वारा तीन दिवसीय आयोजन किए जा रहे है। श्री गुरु सिंघ सभा अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया कि तीन द्वितीय दिवस कार्यक्रम के तहत सिक्ख संगत द्वारा शुक्रवार को अलसुबह से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।