गोरखपुर कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैण्ट थाना पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशप्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लक्की शर्मा को गिरफ्तार किया।