🔳तेवरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
🔳कटनी - आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को तेवरी क्षेत्र में विशाल जनसमूह की सहभागिता के साथ रैली एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गोंडी गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आदिवासी समाज सहित अन्य वर्गों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवसर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विजय पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश कुमार जैन, लखन उपाध्याय, उत्तरा बाई, विनीता भूमिया, सुलोचना सिंह एवं आलम सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में युवाजन सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत जायसवाल, संयोजक बलवीर सिंह ठाकुर, सहसंयोजक बैजनाथ भुमिया, छात्र सभा समिति अध्यक्ष श्रेयांश गुप्ता एवं मयंक चौबे सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। साथ ही जन अभियान परिषद के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अरविंद शाह, सचिव रामशरण जायसवाल, प्रशांत जैन, दिनेश झारिया, संतोष सोनी, मनोज गुप्ता, संतोष झारिया, संजय कुशवाहा, सुरेंद्र झारिया एवं राकेश रैदास सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि विजय पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं प्रकृति संरक्षण में उनके योगदान को रेखांकित किया। वहीं एनजीओ डायरेक्टर विनीता भूमिया ने बच्चों की शिक्षा एवं नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेंद्र सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बलवीर सिंह ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में यशराज सिंह, युवराज सिंह, चैन सिंह, द्विवेदु यादव, आदर्श सिंह, इंद्रजीत सिंह, अभिलाष चक्रवर्ती, वीरेंद्र परस्ते, दिनेश सिंह, ओमप्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
61 views | Katni, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026