कानपुर: चकेरी में ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे के पास स्थित महेश ब्रिक फील्ड के ऑफिस में चोर ने ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर नगदी और ऑफिस में रखा टीवी चुरा लिया।चोरी की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।ऑफिस के मुंशी धर्मेंद्र ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।