जहानाबाद: रतनी प्रखंड के 12 सहित जहानाबाद के 87 निजी विद्यालयों को बंद करने की सिफारिश, शिक्षा विभाग सख्त
जहानाबाद के गुरुकुल छात्रावास में मासूम बच्चे की हत्या के मामले के बाद जिला शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में निजी विद्यालयों की जांच अभियान तेज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कुल 87 विद्यालय बंद के निर्देश दिए।