जमुई: दीघोई गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल, एक पटना रेफर व जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 दीघोई गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट एक पक्ष से उमेश यादव और दूसरे पक्ष से लक्की भारती घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लक्की भारती की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि उमेश यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।