गोवर्धन: समाजसेविका अंजली सैनी को फतेहपुर जाने से पहले पुलिस ने घर में किया हाउस अरेस्ट
गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन में एक समाजसेविका की नजरबंदी ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। गोवर्धन पुलिस ने जमुनावता गांव की रहने वाली चर्चित समाजसेविका अंजली सैनी को उनके घर में ही 'हाउस अरेस्ट' कर लिया है। अंजली सैनी को 30 अप्रैल तक फतेहपुर के खागा जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।