महोबा: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ज्योराहा निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 ज्योराहा गांव निवासी 40 वर्षीय गज्जू कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। डॉक्टर ने बताया कि परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को