पलवल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाए जाए वाले कदीमी दंगल में आयोजकों की व्यवस्था बिगड़ने पर शांत रूप भाव से चल रही कुश्ती के बीच दंगल हो गया और पहलवानों के साथ पहले धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई हो गई। जिस समय व्यवस्था बिगड़ी उस समय मुख्य आयोजक मंच पर खेल मंत्री गौरव गौतम का स्वागत-सत्कार में जुटे हुए थे। दंगल के अखाड़े हुए झगड़े के बाद फिर किसी पहलवान के हाथ नहीं मिलवाए जा सके। हालांकि पंद्रह हजार की पूर्व घोषित कुश्ती को जैसे-तैसे करवाने के बाद दंगल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। मंत्री जी को अपील करनी पड़ी।
Palwal, Palwal | Sep 4, 2026