जमुई: नुमर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोग घायल, दो को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 जमुई–लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर 12 बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नुमर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।