पलवल: गांव गुदराना में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या
Palwal, Palwal | Mar 6, 2025 सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुदराना में विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर हत्या के आरोप का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतका के परिजन अस्पताल में विलाप करते और न्याय की मांग करते नजर आए। महिलाएं बुरी तरह से रोते हुए मृतका के ससुरालीजनों को कोसती नजर आई। असल सच्चाई तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।