पलवल: हसनपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला
Palwal, Palwal | Mar 6, 2025 हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पीड़ित ट्रैक्टर चला कर आ रहा था तो ट्रैक्टर से खींचकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गए और इसके साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि 112 नंबर पर कॉल भी किया था। पुलिस वहां पर पहुंच गई होगी। पीड़ित के साथ पुरानी रंजीश के चलते मारपीट की गई है।