पलवल: पलवल नगर परिषद में 6 करोड़ रुपये की लागत से 6 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हुआ
Palwal, Palwal | Mar 6, 2025 पलवल नगर परिषद की हद मे आने वाली कॉलोनी की गलियों को जगमग करने के लिए नगर परिषद ने लाइट लगाने की योजना बनाई है। जिसके तहत गलियों मे विभाग की तरफ से 6 हजार लाइटे लगाई जाएगी। कॉलोनी मे लाइट लगाने की लोगों की भी बेहद पुरानी मांग थी। वही नगर परिषद पलवल के चैयरमेन डॉ यशपाल की माने तो नगर परिषद के 31 वार्डों मे ₹6 करोड रुपए की लागत से लाइट लगाने का कार्य शुरू हुआ।