नरवल: भैरमपुर में मजदूरों को बंधक बनाने वाला आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर में कप्तान सिंह ने सात मजदूरों को बंधक बना रखा था।महाराजपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंधक मजदूरों को छुड़ा लिया लेकिन आरोपी कप्तान सिंह फरार हो गया।थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार शाम 5 बजे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं जो लगातार दबिश दे रही हैं,जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।