नरवल: गुमशुदा की तलाश में पहुंची पुलिस को भैरमपुर में मिले बंधक मजदूर, बंधक बनाकर कराई जा रही थी मजदूरी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर में गुमशुदा की तलाश करने पहुंची पुलिस को बंधक मजदूर मिले जिन्हें पुलिस ने छुड़ाया। थाना प्रभारी ने बताया गुमशुदा नीलकमल साहू की तलाश में पुलिस टीम कप्तान सिंह के घर पर शनिवार दोपहर 2 बजे गई थी,जहां 6 मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। सभी को छुड़ाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।