नरवल: खरोटी गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरोटी गांव में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है,जांच कर कार्रवाई की जा रही है।