नरवल: नजफगढ़ में जूनियर विद्यालय में पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ में जूनियर विद्यालय में 21 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल का शव मंगलवार सुबह 11:00 बजे पेड़ से लटका मिला। थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।