फरीदाबाद: फरीदाबाद में शराब पीने से रोका तो बाप-बेटे ने थिनर डालकर बैंक्वेट हॉल संचालक को आग लगाई, संचालक बुरी तरह से झुलसा
शराब पीने से मना किया तो फरीदाबाद में बाप और बेटे ने बैंक्वेट हॉल के संचालक पर थिनर डालकर आग लगा दी। आग से व्यक्ति का हाथ और चेहरा बुरी तरह से झूलक गया। उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में दाखिल कर गया। मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी बाप बेटे के खिलाफ कार्रवाई की जाए।