उज्जैन: फ्रीगंज सब्जी मंडी में काजू-बादाम की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक 🔥🚒
उज्जैन की फ्रीगंज सब्जी मंडी में देर रात इब्राहिम भाई हाजी अली मोहम्मद की करीब 11 साल पुरानी ड्राई फ्रूट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखे काजू, बादाम और अन्य सूखे मेवे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आसपास के व्यापारियों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
#UjjainNews #Freeganj #FireAccident #UjjainPolice #MPNews Sitit24News