टीकमगढ़: नगर के नालों पर भी किया गया अतिक्रमण, CMO ने कहा- अतिक्रमण के खिलाफ जल्द की जाएगी कार्रवाई
टीकमगढ़ नपा क्षेत्र में अतिक्रमण की आय दिन खबरें देखने को मिलती है। लेकिन सड़क पर अतिक्रमण के बाद अब नाले नालियों पर भी दुकानों मकानों का निर्माण कर अतिक्रमण देखा गया हैं। सूत्र बताते है कि कुछ बड़े बड़े होटल भी नालों पर कब्जा किए हुए है। नपा सीएमओ ने बताया कि नाले नालियों की सूची तैयार कराई जा रही है। नोटिक जारी कर जल्द कार्यवाही होगी।