टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 60 बच्चों ने आतंकवाद से देश की सुरक्षा पर चित्रकारी बनाई, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
टीकमगढ़ की राजराजेश्वरी मंदिर में परशुराम मातृशक्ति संगठन ने रविवार को निशुल्क पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। शाम 5:00 बजे से 7:00 तक चले इस कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय आतंकवाद से देश की सुरक्षा था। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।