नवाबगंज: आदमपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है, जिसमें मां, पत्नी और बहन के घायल होने की बात कही गई है।