चैनपुर: 2 साल से किस्त का इंतजार, सत्तर वर्षीय विधवा आमना बीबी काट रहीं सरकारी दफ्तरों के चक्कर
Chainpur, Gumla | Aug 20, 2026 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में किस्त नहीं मिलने से चैनपुर प्रखंड की सत्तर वर्षीय बुजुर्ग विधवा आमना बीबी पिछले दो वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गुरुवार शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरवेनगर निवासी आमना बीबी, पति स्वर्गीय कमरुद्दीन मियां, को योजना के तहत पहली किस्त तो मिली, लेकिन इसके बाद दूसरी और तीसरी