प्रेस विज्ञप्ति-
दिनांक -23.07.2026
*अब लखीसराय में भी जीविका दीदी हाट*
*हलसी में खुलेगा जीविका दीदी हाट*
*अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा हाट*
*ग्रामीण महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर*
*मिलेंगे शुद्ध, पौष्टिक,स्वास्थ्यवर्धक एवं असली उत्पाद*
लखीसराय में जीविका दीदियों द्वारा जीविका हाट के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लखीसराय जिला के हलसी प्रखंड कार्यालय में शीघ्र ही जीविका दीदी का संचालन शुरू हो जाएगा । इससे 12 से अधिक जीविका दीदियां आत्मनिर्भरता की गाथा सुनाएंगी । जीविका दीदी हाट ग्रामीण महिलाओं के लिए जीविकोपार्जन से संबंधित उद्यमी केंद्र होगा । इस हाट के विभिन्न दुकानों पर पौष्टिक एवं ताजा सब्जी और फल की खरीद बिक्री होगी । इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के शुद्ध , पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के दुकान, किराना दुकान, स्टेशनरी दुकान , सिलाई दुकान, श्रृंगार दुकान, दूध -पनीर दुकान, मछली मांस, दुकान, जन औषधि दुकान, कृषि उद्यमी केंद्र, सैलून आदि जीविका दीदियों द्वारा संचालित किए जाएंगे । दीदी हाथ का उद्देश्य बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार तक पहुंच को सरल, सुलभ और समावेश बनाना है। इसके माध्यम से स्थानीय किसानों , विक्रेताओं एवं घरेलू उद्यमियों को सुरक्षित, स्वच्छ, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा जलवायु अनुकूल बाजार उपलब्ध कराना है। जहां फल,सब्ज़ियां, पशु आधारित काफी उत्पादों तथा अन्य अवश्यं वस्तुओं का गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम कार्य विक्रय सुनिश्चित हो जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिले और ग्रामीण विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो।
जीविका दीदी हाट अधिकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाएगा । जिसमें 5 सदस्यों की एक दीदी हाट प्रबंधन समिति कार्य करेगी । उसके साथ ही जीविका दीदी हाट की सुरक्षा एवं सफाई के लिए कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
जीविका दीदी हाट अधिकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हाट का संचालन करेंगी। जिला कार्यालय, जीविका द्वारा हाट का नियमित मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया जाएगा ।
हाट के अंतर्गत आने वाले दुकानों के संचालन के लिए जीविका दीदियों का चयन उनके हुनर एवं। लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा ।
इस बाबत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार जीविका जिला कार्यालय हॉल में आयोजित किया गया ।
श्री समीर कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक, गैर कृषि ने अधिकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड के निदेशकों और जीविका दीदी हाट से संबंधित जीविका के प्रबंधकों को प्रशिक्षण दिया । इसके साथ ही इन्फ्यूजन से स्वीटी और माइक्रोसेव से नरेंद्रजीत सिंह ने भी जीविका दीदी हाट संचालन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में बताया ।
रंजन कुमार, प्रबंधक, गैर कृषि (प्रभारी) ने जानकारी दी कि पोस्टर कहानियों एवं नुक्कड़ नाटकों जैसे कार्यक्रम और संचार के अन्य माध्यमों के द्वारा ग्रामीणों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों के लाभ के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने उपस्थित जीविका दीदियों को जीविका दीदी हाट के अहमियत से अवगत कराया ।
15 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 23, 2026