हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में डिप्टी सीएमओ ने एसडीएम सदर के साथ मिलकर पैथोलॉजी पर मारा छापा, किया सीज
सुमेरपुर कस्बे के मैथिलीशरण मार्ग में डिप्टी सीएमओ एवं एसडीएम सदर ने छापा मारकर वर्षों से संचालित आलोक पैथोलॉजी को सीज कर दिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालको में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने संस्थानों में ताला डालकर भूमिगत हो गए। डिप्टी सीएमओ चतुर्भुज राजपूत ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ दोपहर में मैथिली शरण मार्ग में संचालित आलोक पैथ