सुसनेर: सोयतकलां में भारी बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर चढ़े
सोयतकलां में तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई बारिश के चलते क्षेत्र की निचली बस्ती में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों के भीतर पानी भर गया। जान बचाने और सुरक्षित रहने के लिए मजबूरन लोगों को अपने-अपने घरों की छतों का सहारा लेना पड़ा है। प्रभावित और पीड़ित परिवारों ने अब प्रशासन से मदद और राहत कार्य की गुहार लगाई है।