कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, फार्मर रजिस्ट्री, खाद वितरण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।