गोरखपुर: सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला बुजुर्ग पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब ग्राम प्रधान पर सड़क निर्माण कार्य रोकने का लगाया आरोप
सहजनवा के ग्राम मटियारी का रहने वाला विंध्याचल मिश्रा आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा उसने बताया कि, देवेंद्र मिश्रा से मेरा समझौता हुआ था। जब तक उनके और मेरे घर के मुख्य मार्ग नहीं बन जाता तब तक वह मेरी खाली पड़ी जमीन का उपयोग कर सकते हैं वह मेरी जमीन पर अब पक्का मार्ग बनाने के लिए कह रहे हैं हमने मना किया तो ग्राम प्रधान से मिलकर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया।