गोरखपुर: जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा द्वारा लोकतंत्र को विफल करने के प्रयास के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया, साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है।